मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड से अमर ज्योति जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जयनगर प्रखंड में दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है, जिससे आम जनताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आम लोग इस ठण्ड में किसी तरह से अपनी सुरक्षा कर रहे है लेकिन पशु-पक्षी इस ठण्ड से काफी प्रभावित हो रहे है जिसके कारण जयनगर प्रखंड में पशु-पक्षियों को डायरिया तथा अन्य रोग उत्पन्न हो रही है, पशु चिकित्सक ने बताया कि डायरिया लोगो के साथ-साथ पशु-पक्षियों में भी फ़ैल रहा है जिसके कारण छोटे-छोटे पशुओ की मौत भी हो जा रही है। इस बढ़ती ठण्ड को लेकर सरकार कोई कदम नही उठा रही है और अगर उठा भी रही है तो सिर्फ कागजो तक ही सीमित रह जा रही है, जिससे आम जनताओं तक सरकारी लाभ नही मिल पा रहा है।
