जमुई जिले भर में किसानों के मेहनत से उपजाई गई धान की फसल पककर तैयार है। इसके बावजूद कटनी के मजदूर नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।इस खरीफ वर्ष में अच्छी बारिश होने से धान की फसल अच्छी हुई है। धान की अच्छी फसल देखकर किसानों में भी खुशी व्याप्त है।इसके बावजूद किसानों की चिंता का कारण फसलों की समय से कटाई व रबी फसलों की बुवाई को लेकर है। खिली धूप से तैयार हो चुकी फसल तेजी से पक रही है।लेकिन उन्हें काटने के लिए किसानों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जिस कारण किसानों में चिंता देखी जा रही है।
