गिद्धौऱ वर्षों से गढ्ढे में तब्दील गिद्धौर का अतिमहत्वपूर्ण रोड नंबर तीन बाईपास सड़क का लगभग तीस लाख से अधिक की राशि से जीर्णोद्धार का कार्य ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल झाझा द्वारा अपने चहेते संवेदक द्वारा करवाया जा रहा है। लाखों रुपय खर्च कर रोड नंबर तीन की सूरत बदलनी है।जिससे गिद्धौऱ सहित उक्त बाईपास सड़क से लगभग आधा दर्जन गांवों के राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। लेकिन संवेदक द्वारा इस महत्व पूर्ण बायपास सड़क का जैसे तैसे ढलाई का कार्य किए जाने को लेकर गिद्धौर वासियों में आक्रोश व्याप्त है।गिद्धौर के रोड नंबर तीन वासियों ने विभाग व संवेदक के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए बताया की उक्त सड़क का ढलाई कार्य पिछले सप्ताह से ही जारी है। चल रहे ढलाई कार्य को देखने आज तक कोई भी विभागीय पदाधिकारी नही आए है।जिसकी वजह से संवेदक द्वारा विभागीय मापदंड को ताक पर रख जैसे तैसे ढलाई का कार्य अनवरत जारी रहा है विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
