न्यूज वेब पोर्टल जमुई हंट द्वारा सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि वाले लोगों के लिए रत्नम अवार्ड शेरेमणि का आयोजित कर रही है. इसी सिलसिले में जमुई हण्ट बेव पोर्टल का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी अवनीश से मुलाकात की. इस मौके पर मौजूद न्यूज बेब पोर्टल जमुई हंट के संस्थापक अभिषेक कुमार झा ने जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को कार्यक्रम के मूल उद्देश्यों से अवगत कराया व इस दिशा में स्वीकृति प्रदान करने की गुहार लगायी. इस मौके पर वेब पोर्टल के संपादक अभिषेक झा ने कहा कि उभरते प्रतिभाओं को समाजिक क्षेत्र में एक मंच देकर उन्हें सम्मानित करने का मेरे छोटा सा प्रयास है. बेहतर समाजिक कार्य के लिये ऐसे प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें गौरवान्वित करने का प्रयास हमारा रहेगा. यह समारोह जमुई के सतगामा स्थित रिच लुक प्ले स्कूल में आगामी 06 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर वेब पोर्टल जमुई हंट टीम के प्रबंधक अभिषेक कुमार झा, उप निदेशक अक्षय कुमार, एग्जेक्युटिव रवि रंजन मिश्र, समन्वयक विकास कुमार, एडमिनिस्ट्रेशन हेड विवेक सिंह, इवेन्ट मैनेजर लव किशोर मिश्र आदि मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।