विद्यालय के प्रधानाध्यापक की आसकती का खामियाजा कई बच्चों को भुगतना पड़ सकता है। बिहार बोर्ड ने वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्रों का पंजीयन व आवेदन शुल्क 18 दिसंबर तक हर हाल में जमा कर देने का निर्देश दिया है।बोर्ड ने सूचना जारी करके कहा कि जिन विद्यार्थियों का शुल्क प्रधान द्वारा जमा नहीं किया जाएगा, वैसे छात्र या छात्रा का एडमिट कार्ड निर्गत नहीं किया जाएगा। बोर्ड द्वारा स्कूल प्रधानों को दी गई इस चेतावनी का असर छात्रों के भविष्य पर पड़ेगा। स्कूल प्रधान की गलती की सजा छात्रों को भुगतनी पड़ जाएगी।