गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के वानाडीज्ह गांव निवासी श्री शिव शंकर राम दिन के 2:00 बजे अपने घर से साइकिल द्वारा गिद्धौर बाजार निजी कार्य से जा रहे थे कि कैराका दो लाइन होटल से कुछ दूरी पर बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई शिव शंकर राम अपने गांव से गिद्धौर की ओर जा रहे थे जबकि बाइक चालक गिद्धौर से जमुई की ओर जा रहा था बाइक चालक नियंत्रण खो दिया जिसके कारण साइकिल सवार और बाइक के बीच में सीधी टक्कर हो गई चक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोटें आई जबकि शिव शंकर राम सदर अस्पताल जमुई जाकर अपना दम तोड़ दिया शिव शंकर राम का उम्र लगभग 70 वर्ष था बाइक चालक को गंभीर चोटे आई है जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई से पटना के लिए रेफर कर दिया गया है
