चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बाघाकेवाल के समीप स्थित जोरिया से पुलिस ने एक क्षत विक्षत शव को बरामद किया है। मृतक का शव बोरे में बंद था। हाथ पैर को बेरहमी से काटकर अलग कर दिया गया था तो पहचान छुपाने के लिए सिर को भी घटनास्थल से गायब कर दिया गया था। कपड़ा, घड़ी आदि के आधार पर मृतक की पहचान बाघाकेवाल निवासी 70 वर्षीय पलकधारी यादव के रूप में हुई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें।