बिहार बोर्ड इंटर में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। छात्र बिहार के आधिकारिक ओएफएसएस वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मैट्रिक पास बिहार बोर्ड के छात्र अभी से आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा लिंक डाल दिया गया है। छात्रों को आवेदन करने का मौका 28 जून तक मिलेगा। सीबीएसई और आईसीएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र फार्म भरेंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरी होने के बाद ही मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी की जायेगी। बोर्ड द्वारा ओएफएसएस वेबसाइट पर सामान्य आवेदन पत्र और सामान्य सूची पत्र (प्रॉस्पेक्टस) डाल दिया गया है। आवेदन करने से पहले छात्र उसकी मदद ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें।