ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया एक बार फिर टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से पहुंची है लेकिन जिस तरह का खेल उसने एडिलेड में दिखाया, उसे देखकर लगता नहीं कि इस बार ऐसा हो पाएगा. चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम 8 विकेट से हार गई. ये हार नहीं सरेंडर है क्योंकि पहली पारी में 53 रनों की बढ़त लेने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रन पर ढेर हो गई. शर्मनाक हार पर विराट कोहली ने क्या कुछ कहा सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें