बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि ज्यादा बिजली खपत को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को कम दर पर एलईडी बल्ब मुहैया कराया गया था। वह भी तीन वर्ष की गांरटी के साथ। बहुतायत एलईडी बल्ब एक साल भी नहीं चले और फ्यूज हो गए, जिसे बदलने के लिए उपभोक्ता कैंप लगाने वाले तथा बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला के तहत बिजली विभाग द्वारा शहर व गांव में कैंप लगाकर एलईडी बल्ब का वितरण 50 रुपये से 70 रुपये में किया गया था, बल्ब की गारंटी तीन साल दिया गया था। एलईडी बल्ब गारंटी के समय में ही दम तोड़ने लगे। बल्ब ज्यादा फ्यूज होने की शिकायत देख कैंप भी लगना बंद हो गया। साथ ही फ्यूज बल्ब को बदलने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
