बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि तेल की बढ़ती कीमतें अर्थव्यवस्था पर प्रतिगामी असर डालती है। ईंधन की ऊँची कीमतें बढ़ती मुद्रास्फीति का कारण बनता है और परिवार की लागत बढ़ने के साथ-साथ आम आदमी की रोज़मर्रा की जिंदगी पर असर डालती है। जायज है कि तेल की कीमतों में वृद्धि से पिछले कुछ सालों में छोटी किसानों की खेती की लागत भी बढ़ गयी है। इस पर सरकार को गंभीरता से सोचने की ज़रूरत है।