बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की निरनतर हो रहे पेट्रोलियम संसाधनों में वृद्धि से आम जनता बेहद परेशान है।लेकिन इससे केंद्र और राज्य सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।आम जनता अब पहले की तुलना में काफी हद तक समझदार हो गई है।इसे बहलाना इतना आसान नहीं है।जनता अब हर पहलु से विचार करने के बाद ही कोई फैसला लेती है।देश में सरकार कोई भी रही हो सब विकास की सिर्फ बातें करती है।धरातल पर काम नहीं दिखता।कागजी खाना पुर्ति के साथ हर समय नौकरशाहों के वेतन भत्ते में बढ़ोत्तरी की जाती है।लेकिन जनता की परेशानियों से किसी को कोई मतलब नहीं रहता।देश में बढ़ती बेरोजगारी घटती सरकारी नौकरियाँ और महँगाई अगर सरकार ने इन सब पर ध्यान नहीं दिया तो इसका नतीजा बहुत गलत निकलेगा।
