बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सिकंदरा प्रखंड सहित कई जिलों में पर्याप्त वर्षा ससमय नहीं होने के कारण खरीफ फसल की बुआई नहीं हो पा रही है। जिससे प्रखंड के किसानों के सामने भारी परेशानी देखी जा रही है।डीजल की महंगाई के कारण आर्थिक रूप से कमजोर किसान अपने खेत में मर रहे धान को भी बचा नहीं पा रहे है।सरकार डीजल अनुदान की बात तो करती है लेकिन मिल नहीं पाता है। सरकार को किसानों के लिए सिंचाई का साधन और उचित कीमत मुहैया करने की ज़रूरत है।