बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार सिकंदरा मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी साझा करते हुए कहते हैं कि पुरे जिला में वर्षा नहीं होने से किसान खरीफ फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।आर्थिक रूप से कमजोर किसान डीजल खरीदने में भी सक्षम नहीं है, सिंचाई के अभाव में किसान धान के बिचड़े तक को भी बचाने में असमर्थ हैं।सरकार किसानों के लिए कई योजनाओ की घोषणा तो करती है।लेकिन समय पर कभी भी किसानों योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त होता है।वर्षा के अभाव में किसानों के बीज जल रहे हैं,लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर है ही नहीं।जब बिचड़ा जल कर समाप्त होगा तब कुछ किसानो को डीजल अनुदान मिलेगी। किसानों के लिए कृषि रोड मैप लागु हुई है, जिसके लिए करोड़ो रूपये का भी आबंटन हुआ है। लेकिन अब तक इससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है।इससे किसानों को लाभ हुआ हो या नहीं पर यह बात तय है कि इससे बिचौलियों सहित,सरकारी कर्मचारी एवं मंत्री पद तक को काफी फायदा हुआ है।किसानों के लिए जो सबसे जरुरी है सिंचाई और फसल का उचित मूल्य इस पर भी सरकार आज तक कुछ नहीं कर पायी है।सरकार द्वारा इतनी योजनाओं का निर्माण केवल इसलिए किया जाता है की किसानों के नाम पर एक अच्छी रकम अपने खाते में जमा कर सके।
