दिल्ली के सुंदरनगरी से सबीना मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि उनको कोई बात याद ही नहीं रहती है।उनको कुछ याद नहीं रहता है।वह पुरानी बातें भूल जाती है और टेंशन भी रहती है।अस्पताल में इलाज के लिए लम्बी लाइन लगानी पड़ती है।

दिल्ली के नंदनगरी से छोटी बेगम मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि वह कोई भी बातें भूल जाती है ।वह कुछ दिन दावा खाई थी।यह बिमारी दो तीन सालों से चल रही है।

दिल्ली के नंदनगरी से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उनके क्षेत्र में मानसिक रोगियों के लिए अस्पताल है, जहां बहुत ज्यादा भीड़ रहती है ।जिसके कारण कई मरीज सुविधा नहीं ले पाते हैं ।वह जानना चाहती हैं कि उनके क्षेत्र में और कोई अस्पताल है क्या या उनकी इलाज के लिए कहाँ जाना चाहिए ?

दिल्ली के नंदनगरी से भारती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती हैं कि आज कल लोगों को लकवा अधिक हो रहा है।लकवा क्यों हो रहा है ?जो लोग लकवा से पीड़ित हैं क्या उनके लिए सेंटर बनना चाहिए ?

दिल्ली से विशाखा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती हैं कि क्या साइकोसिस का इलाज संभव है ?

दिल्ली के झड़का गांव से शालू मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती हैं कि किशोरावस्था में बच्चों के ऊपर पढ़ाई का प्रेशर क्यों है ?

दिल्ली के नजफगढ़ से मधु मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती हैं कि किशोरावस्था में बच्चों के ऊपर पढ़ाई का बर्डन क्यों होता है ?

दिल्ली से शिव कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि बच्चों के अंदर गुस्सा और चिड़चिड़ापन बहुत बढ़ता जा रहा है और वह डिप्रेशन का शिकार होते जा रहे हैं।बच्चे डिप्रेशन से कैसे बाहर आ सकते हैं ?

दिल्ली से किरण मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या किशोरावस्था में मूड स्विंग कॉमन है ?

दिल्ली से रिफाल मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या सोशल मीडिया किशोरों को परेशान करता है??