मध्य प्रदेश राज्य के उमरिआ जिला से शिव कुमार यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विधवाएं अदालत का चक्कत लगाती रहती हैं और ससुर और जेठ जमीं पर कब्ज़ा कर लेते हैं।विधवाओं को सम्पत्ति से बेदखल कर दिया जाता है।कानून का पालन सही तरीके से हो रहा है या नही इसे देखने के लिए एक कमिटी का गठन करना चाहिए।प्रशानिक अधिकारीयों के द्वारा ही शोषण होता है। जैसे - एसडीएम,तहसीलदार,प्रभारी। पंचायत या न्यायालय विधवाओं को कानून से नीचे देखती है।लोगों की सोच होती है विधवाओं के आगे -पीछे कोई होता नही है तो वो लाचार है। कार्यपालन मजिस्ट्रेट को एक समिति बनाकर कानून के कर्यान्वयन पर नज़र रखने के लिए एक कमिटी बनाना चाहिए। तब सभी कानून का लाभ उठा पाएंगे