श्री राम कॉलोनी राजीव विहार सामुदायिक भवन से लेकर उर्दू मीडियम स्कूल तक नाली का गंदा पानी भरा हुआ है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 राजीव विहार सामुदायिक भवन से लेकर उर्दू मीडियम स्कूल तक नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है स्कूल के बच्चे नाली के गंदे पानी में होकर निकल रहे हैं बहुत दिनों से नाली साफ करने नहीं आए जिसको लेकर बहुत ज्यादा समस्या हो गई है दरोगा कैलाश भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं सफाई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगा रहे हैं अपने आपको इमानदार पार्टी के निगम पार्षद बताने वाले आमिल मलिक भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं सफाई नहीं करा पा रहे हैं जिसकी वजह से स्कूल के सामने भी पानी भर जाता है
