दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है वजीराबाद पुराना यमुना नदी का पुल पर लगी सभी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब है स्टेट लाइट खराब होने की वजह से पूरे यमुना पुल पर अंधेरा ही अंधेरा है अंधेरा होने की वजह से रोज वारदात हो रही है छीना झपटी करने वाले लोग इस पुल पर खड़े हो जाते हैं और जैसे कोई बाइक सवार या कोई और शख्स इधर से निकलता है उसको रोक कर छीना झपट कर लेते हैं हाल ही में तिमारपुर थाने में कई ऐसी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं जो के यमुना नदी के आसपास पुराने पुल पर छीना झपटी की वारदात है मगर pwd अपनी पुल पर लगी स्टेट लाइट सही नहीं कर रहा है
