दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर बराबर काम चल रहा है जबकि दिल्ली एनसीआर में 400 के पार पॉल्यूशन पहुंच चुका है आप फोटो में देख सकते एक फ्लावर बना है जिसमें तीन-चार मशीन भी देखी जा सकती हैं और धूल मिट्टी इतनी उड़ रही है कि सांस लेना भी बहुत मुश्किल हो चुका है जिसकी वजह से इन मशीनों की वजह से रोड पर बहुत ज्यादा जाम भी लग जाता है स्कूली बच्चे भी बहुत ज्यादा परेशान है क्योंकि बराबर में ही दो बड़े सरकारी स्कूल इनको खजूरी खास स्कूल कहा जाता है मगर पॉल्यूशन की बढ़ाने की वजह से कंपनी अपना काम बंद नहीं कर रही है दिल्ली एनसीआर की हवा जहरीली हो चुकी है
