दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्रीराम कॉलोनी, ब्लॉक ए, गली नंबर दो अग्रवाल वाली गली में स्ट्रीट लाइट काफ़ी दिनों से ख़राब है, जिसका खंबा नंबर 184 है। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर कंप्लेंट की है, कंप्लेंट करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं कराई जा रही है। इसकी वजह से बहुत ज़ियादा परेशानी हो रही है। पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा है।