दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि श्रमिक अमरजीत जो 24 वर्ष के है और सेल्समेन का काम करते है ,उनके अनुसार उन्होंने कोविशील्ड के दोनों टीका लगवा चुके है। टीका लगवाने के बाडी हल्का बुखार आया लेकिन दवा लेने के बाद वो ठीक हो गया। कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका एक अच्छा विकल्प है इसलिए समय रहते ही उन्होंने टीका लगवा लिए। अगर टीका नहीं लगवाते तो स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते है। कोरोना के गंभीर प्रभाव से बचने के लिए टीका लगवाना ज़रूरी है