हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि एक देश एक राशन कार्ड के तहत लोगों को किसी भी राज्य या क्षेत्र में राशन मिलेगा। परन्तु बहादुरगढ़ क्षेत्र में श्रमिकों के साथ विपरीत बर्ताव हो रहा है। श्रमिक राशन दूकान जाते है तो उन्हें कभी कहा जाता है की पहले स्थानीय लोगों को राशन मिलेगा इसके बाद ही उन्हें राशन दिया जाएगा या उन्हें साइट नहीं चलने की बात कही जाती है और ऐसा करते हुए पूरा महीना बीत जाता है परन्तु उन्हें राशन नही मिलता है।