उत्तरप्रदेश राज्य से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने दिनांक 13 फरवरी 2022 को इटावा निवासी राहुल से साक्षात्कार लेकर साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित किया था। जिसमें बताया था कि इटावा के नगरिया यादवन में कुछ तकनीकि ख़राबी के कारण सुबह से बिजली बाधित थी। बिजली नहीं होने से लोगों को रोजमर्रे के कार्यों में बहुत समस्या हो रही थी। इस समस्या पर कोई सुनवाई भी नहीं हो रही थी। ख़बर प्रसारित होने के बाद इसे व्हाट्सप्प व फेसबुक के माध्यम से क्षेत्रीय जे.ई को फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद ख़बर का यह असर हुआ कि समस्या को संज्ञान में लेकर आज दिनांक 14 फ़रवरी 2022 को बिजली की समस्या दूर कर दी गई है। नगरिया यादवन निवासी राहुल कहते है कि बिजली की समस्या दूर हो गई है। साझा मंच के कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
