उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की इटावा के बरालोकपुर में भवन निर्माण करने वाले मज़दूरों को पिछले साढ़े तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है. श्रमिक जब ठेकेदार से वेतन मांगते हैं तो ठेकेदार कहते हैं की बजट नहीं आया है तो वेतन कहाँ से दूँ. इस कारण निर्माण मज़दूरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
