हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि 28 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। सरकार द्वारा ज़ारी आदेशों के अनुसार अब प्रदेश में जिम और स्पा को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति मिल गई है।