हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि हरियाणा सरकार के फ़ैसले से प्रवासी श्रमिकों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। हरियाणा के युवाओं को 15 जनवरी 2022 से 30 हज़ार रूपए तक की निजी नौकरियों में 75 फ़ीसदी आरक्षण मिलना शुरू हो जाएगा। हरियाणा राज्य के स्थानीय व्यक्ति रोज़गार अधिनियम 2020 लागू करने के लिए अधिसूचना 2021 में ही ज़ारी कर दी थी जो कि शनिवार से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी
