हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता श्रीवास्तव से हुई। अनीता श्रीवास्तव का वर्ष 2013 में एसबीआई बैंक में 40 लाख का इन्शुरन्स किया गया था जिस वक़्त उनका 100 रूपए प्रति महीने कटते थे। फिर इसके बाद 500 रूपए कर के कटने लगे ,और अब 1000 रूपए कट रहे है। रोज़गार के साधन नहीं होने के कारण इन्होने पहले भी बैंक को इन्शुरन्स बंद करने के लिए आवेदन दिया था ,लेकिन बैंक ने बंद नहीं किया और 1000 रूपए काटे जा रहे है।