दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिल्ली में कोरोना टीका को लेकर आ रही बाधाएँ चिंता का विषय है। यह न ही केवल वयस्कों के टीकाकरण प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है बल्कि बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। दिल्ली में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए कोवैक्सीन पहले ही ख़त्म हो चुके है जिस कारण 100 से अधिक टीकाकरण केंद्र बंद हो चुके है। अब दिल्ली सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि अब कविशील्ड टीका ही शेष है। अब सरकार को चाहिए कि दिल्ली में पर्याप्त मात्रा में टीका सुनिश्चित करें