दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से नन्द किशोर ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गुरुग्राम शहर के ओल्ड रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम के द्वारा इंफोर्समेंट टीम ने एक अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों से रेहड़ी पटरी वालों को हटाया गया। इसके साथ ही फल और सब्जी बेचने वाले को भी सड़कों पर रेहड़िया खड़ी नहीं करने की भी चेतावनी दी गई है। उधर कोरोना संक्रमण के चलते शारीरिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है लेकिन बाजारों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण ट्रैफिक जाम भी लगता है। इसको देखते हुए नगर निगम द्वारा निर्धारित रूप से अभियान चलाया जाएगा। बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही भी होगी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
