बिहार राज्य सुपौल जिला से सुबोध साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पीएफ खाते में कुल राशि सम्बन्धी जानकारी जानना चाहते हैं।

Comments


आपका सवाल अधूरा और स्पष्ट नहीं है, हम जानना चाहते हैं कि क्या आपने दो कम्पनी में काम किया है और या फिर आप ई.पी.एफ और ई.पी.एस की बात कर रहें हैं. अगर अपने दो कम्पनी में काम किया है तो आपको पुराने पीएफ अकाउंट को नए पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करना पड़ेगा, जिसके बाद ही एक व्यक्ति अपना पीएफ निकाल सकता है। हम आपको ये भी बताना चाहते हैं की पीएफ अकाउंट नंबर और यूएएन नंबर अलग-अलग होते हैं, यूएएन नंबर हमेशा एक ही होता है मगर पीएफ अकाउंट नंबर कम्पनी बदलते वक्त बदलता रहता है, पीएफ का पैसा निकलते वक्त आपको अपने पिछले पीएफ अकाउंट का पैसा नए पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करना पड़ता है।
Download | Get Embed Code

Aug. 18, 2020, 4:32 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   workplace entitlements