मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा से नरेंद्र साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि वे 100% दृष्टिबाधित हैं। वे जानना चाहते हैं कि अंत्योदय योजना के तहत राशन कार्ड दिव्यांग व्यक्ति के लिए जारी किया जा रहा है। वह राशन कार्ड कब बनेगा ?साथ ही अन्तोदय कार्ड के अंतर्गत क्या सिर्फ दिव्यांग व्यक्ति के नाम होंगे या घर के बाकी सदस्यों के भी नाम होंगे ?जानकारी दें

Comments
आपको बताना चाहते हैं कि अंत्योदय अन्न योजना में अब दिव्यांगों को भी शामिल कर लिया गया है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड बनवाना होगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पैंतीस किलो राशन प्रति कार्ड होता है, न कि प्रति व्यक्ति।
Aug. 12, 2020, 6:19 p.m. | Tags: disability int-PAJ PDS government scheme