हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ जिला से मनोहरलाल कश्यप मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बहादुरगढ़ में बिजली और पानी की बहुत ही स्थिति खराब है। कहा कि बिजली कब चली जाए उसका पता नहीं रहता कभी दो घंटे कभी चार घंटे और कभी कभी तो पूरा दिन भी गायब रहता है जिससे वहा के निवासियों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही कहा की पानी की समस्या भी कुछ इसी तरह हैं।
