दिल्ली एनसीआर के उद्योग विहार से पवन कुमार साझा मंच के माध्यम से बताते हैं, कि वे नापिनो ऑटो लिमिटेड फेज-5 753 में कार्य करते हैं। चार अक्टूबर को कम्पनी ने अंदर से ताला बंद कर दिया था। जिस कारण मजदुर आज सड़क पर आ गए हैं। इस बात को मानने वाला आज कोई नहीं है लेकिन कोर्ट का यह कहना है कि कम्पनी गैर तरीके से ताला बंदी की है। परन्तु मालिक इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं। इस बात को लेकर नापिनो ऑटो लिमिटेड हेड ऑफिस जो मानेसर में स्थित है जहाँ धरना दिया जा रहा है। लेकिन कोई मदद नहीं की जा रही है। जबकि कोर्ट ने यह कहा है कि कम्पनी ताला खोल कर मजदूरों को पुनः काम में शामिल करें।