दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से हमारे संवाददाता राम कारण ने धर्मेंद्र जी के साथ बातचीत की जंहा धर्मेंद्र जी ने बताया कि वे एक कम्पनी में एक साल दो माह से काम कर रहे थे।कम्पनी बंद होने के बाद कर्मियों को निकालने के लिए नोटिस दिया गया। लेकिन अब नोटिस पूरा होने के बाद कर्मियों को पैसा नहीं मिला।एक माह बाद चेक देने के लिए कर्मियों को बुलाया गया जिसमे बीस हजार रूपए का चेक दिया जा रहा है। लेकिन कर्मियों ने चेक लेने से इंकार कर दिया क्योंकि ने पूरा पैसा कैश में लेने की मांग की है
