दिल्ली के उद्योग विहार से सतीश जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ये जिस कंपनी में काम करते थे , उस कंपनी का मालिक अचनाक से कम्पनी को ब्वन्द करके कहीं चला गया। उक्त कम्पनी पर पहले गुरुग्राम के मज़दूर विभाग में भी केस चल रहा था। इस कंपनी में पिछले 20 साल से 1200 से ज्यादा कामगार मज़दूर काम कर रहे थे। कंपनी के अचानक बंद होने से आज इन सभी मज़दूरों पर आजीविका का संकट आ गया है