जिला बोकारो के चास प्रखंड से जीतेन्द्र कुमार सिंह ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की बाल विवाह को रोकने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना जरुरी है.

जिला बोकारो के चास प्रखंड से रमेश कुमार माइती ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की.प्रगतिशील और सब्र समाज के लिए बाल विवाह करना उचित नहीं है.और क़ानूनी अपराध भी है.क्योकि यह एक रुढ़िवादी परम्परा है.जो भी गरीब लोग है वे बाल विवाह करते है तो समाज उसकी मदद करे और बाल विवाह को रोकने में सफल हो.या उन्हें बताया जाए की आप बाल विवाह ना करे जब आपकी बच्ची का उम्र विवाह योग्य होने के बाद सारकर की ओर से लाभ दिया जाएगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

चास,बोकारो से रमेश कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि माओं ने अपने बच्चो की सुख शांति के लिए जितिया पर्व की तैयारी शुरु कर दी है.तीन दिनो चलने वाले इस पर्व के नियमो का पालन काफी कड़ाई से किया जाता है.

बोकारो: रमेश कुमार मैती ने चास बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बाल विवाह के सम्बन्ध में कहते हैं कि आज बाल विवाह एक समस्या है इसके पीछे कारण बेरोजगारी, गुणवता पूर्ण शिक्षा का आभाव, हर माता-पिता अपने बेटियों का विवाह कम उम्र में पैसे के आभाव में कर देते हैं . वे कहते हैं की बाल विवाह को रोक जा सकता है यदि सरकार रोजगारपूर्ण शिक्षा मुहैया करवाए चाहें लड़की हो या लड़का सभी के लिए रोजगार मुहैया करवाए जाये।

जिला बोकारो के चास प्रखंड से रमेश कुमार मईती ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सभी झारखण्ड वासियो को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामना देते है.और यह कामना करते है की सबका जीवन मंगल मय हो.

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से गोपाल कुमार पाल ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की वे चास में एक बुजुर्ग व्यक्ति से पूछे की क्या आप की छोटी उम्र में शादी हुई है.तो उन्होंने बताया हाँ मेरी शादी छोटी उम्र में हुई है.और बहुत सारी समस्याओ का सामना करना पड़ा.उनकी पत्नी बीमार हुई और उस दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

जिला बोकारो के चास प्रखंड से रानेश कुमार माइती ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक कविता प्रस्तुत किया।

धनबाद बाघमारा से विपुल हजारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बाल विवाह के सम्बन्ध में कहते है वे प्रकाश डाल रहे आज के समाज के लोगो की मानसिकता बहुत ही ख़राब हो गयी है अगर कोई लड़की किसी लड़के से बात कर रही है तो उसका गलत मतलब जल्द निकाल लिया जाता है.अत: वे समाज और सभी माताओ और पिताओ से कहते है की वे अपने बच्चो पे विश्वाश रखे, दुसरे के खी बातो पर ध्यान न दे.