Farkeshwar Mahto from Topchanchi block of Dhanbad district called up to inform about the bad condition of the Swarnajayanti Park. He requested the tourism department to look into the matter, as soon as possible.
Girdhari Prasad Yadav from Topchanchi, Dhanbad district called up to share that United Coal Workers Union's, Lakhanlal Mahto distributed blankets to pay tribute to his grandfather Karamchand Mahto. He said that such an initiative took place in the Kalyanpur School were the needy were distributed blankets. He concluded by saying that such and initiative is praise worthy.
धनबाद: तोपचांची, धनबाद से सामाजिक कार्यकर्त्ता गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि 27 जनवरी को तोपचांची झील परिसर में सामाजिक कार्यकर्त्ता मिलन समारोह का समापन हो गया। उन्होंने बताया कि इस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार समिति के सदस्य बलराम, मनरेगा वाच के गुरजीत जी, धनबाद जिला के जिला परिषद् के उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख समेत कई सामाजिक संस्थानों के सदस्य लोग मौजूद थे।
धनबाद: बैजनाथ महतो तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि धनबाद के झिलगिरत, तोपचांची में एक सामाजिक कार्यकर्त्ता मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस समारोह में विगत कई सालों से समाज सेवा के क्षेत्र में के कर रहे कार्यकर्ताओं का एक चिंतन बैठक रखा गया है जिसमे कार्यों कर सुचारू रूप से करने के दिशा में विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस समरोह का आयोजन करता हैं तोपचांची पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य गुरजीत सिंह एवं इस समारोह का आयोजन में साक्षरता वाहिनी धनबाद,आरटीआई फॉर्म,मनरेगा वाँच, ग्राम स्वराज अभियान, ज्ञान विज्ञान समिति एवं सहिया संघ आदि मंच के संगठनों का रहा।
Girdhari Prasad Mahto from Topchanchi block, Dhanbad district informed the listeners of JMR about the Republic Day celebrations being carried out in their area.
धनबाद: तोपचांची, धनबाद जिला से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में बड़ी धूम-धाम से हजरत मोहम्मद साहब जी की जयंती मनाई गई।
धनबाद: तोपचांची, धनबाद से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि गुरुवार को तोपचांची में प्रखंड स्तरीय मतदाता शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अंचल कर्मी, मुखिया ,आंगनबाड़ी सेविकाए एवं प्रबुद्ध मतदाता शामिल हुए. समारोह में मतदान के प्रति अपने कर्तव्य के बारे में बताया गया। लोगो को शपथ दिलाई गई।
धनबाद: तोपचांची धनबाद से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद का निपटारा कोर्ट के फैसले के बाद तोपचांची प्रखंड के सीओ और तोपचांची थाना प्रभारी एवं अन्य गणमान्य लोगों के बीच में आज किया जायेगा। सरकारी अमिन से नापी करके कालीचरण को जमीन वापस किया जायेगा। यह विवाद पिछले 4 सालों से चला आ रहा था। अवैध रूप से कब्ज़ाधारी द्वारा कालीचरण पर लाठी से वर भी किया गया था।
धनबाद: तोपचांची ,धनबाद से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ पर बताया कि पिछले दिनों जब हजारीबाग में महिला जलछाजन प्रशिक्षण चल रहा था तब दो दिन से वहां पर पानी की व्यवस्था नही लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस खबर को फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ पर दिया था और झारखण्ड मोबाइल रेडिओ पर प्रसरित्त होने के बाद त्वरित प्रशिक्षण शिविर में पानी उपलब्ध कराया गया।
धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि 23 जनवरी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म दिवस के अवसर पर नेता जी स्मृति मंच द्वारा तोपचांची प्रखंड में 13 विद्यालयों के बीच क्विज का आयोजन किया गया। इससे पहले 21 तारिक को कुल 13 विद्यालयों में क्विज करके प्रखंड स्तारिये क्विज के लिए चुन गया था। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष , प्रखंड प्रमुख ,उप प्रमुख, सर्वशिक्षा अभियान के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी , पंचायत समिति के सदस्य, नेताजी स्मृति मंच के गुरजीत जी ,बैजनाथ महतो समेत कई संस्था के जमेमाने लोग उपस्थित थे। क्विज प्रतियोगिता में मध्यविद्यालय दुमदुमी प्रथम स्थान पर ,मध्यविद्यालय खेसी द्वितीये स्थान एवं जी .एम .पुब्लिक स्कूल चैता ने त्रितिये स्थान प्राप्त किये विजेताओ को पुरस्कृत किया गया।
