पूर्वीसिंघभूम: गणेश पात्र ने मुसावनी प्रखंड के निछड़ा गांव से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि माटीगोड़ा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्यविद्यालय सांतपुर में विगत 25 अक्टूबर २०१३ से मध्यान भोजन पैसे के आभाव में बंद है. मध्यान भोजन बंद होने से विद्यालय में बच्चो उपस्थिति में कमी आई है,उन्होने यह भी बताया कि इस स्कूल में कक्षा १ से लेकर 8 तक में १८२ बच्चे है जब मध्यान भोजन चालू तब 90 % बच्चे उपस्थित होते थे और अब 60 % हो गई है इतना ही नही स्कुल का मध्यान भोजन का बजट 21,314 घटे में चल रहा है. इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारीयो को दी गई है.