सुल्तान अंसारी बोकारो चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी से आपकी कहानी हमारी जुबानी के अंतरगत 21 सदी का नादान जो डायरिया से सबंधित है प्रस्तुत कर रहे है सलीम जो 7 वर्ष का है सुबह से उसे दस्त हो रहा है थोड़ी ही देर में उसने खटिया पकड़ लिया, उसकी आखें धस गयी और उसे बिस्तर पर भी दस्त होने लगा,उसकी हालत देखकर उसके पिता अकरम ने पास के ही ओझा बाबा को बुला लिया और ओझा ने अपने झोले में झाड़-फुक का सामान भरा और अकरम के साथ चल दिया सलीम का इलाज करने के लिए,घर पहुच कर ओझा ने कहा की ठीक किया जो मुझे ले ए इसके इलाज के लिए इसे तो डायन और भुत ने पकड़ लिया है अभी मै थोड़ी देर में इसे उतार देता हु ओझा ने थोडा सा केरोसिन तेल माँगा और उसे जलाकर सलीम के सर के चारो तरफ घुमा कर रख दिया।
