जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि सभी राजस्व ग्रामो में कृषक मित्रो का चयन निर्देश अनुसार आम सभा पर किया गया परन्तु कुछेक कृषक मित्र द्वारा क्षेत्र में कृषको की जानकारी और सुविधाओ के बारे में बताया जाता है.चेता पंचायत के खेडा-बेडा गांव में कृषक मित्र द्वारा कार्य नहीं किये जाने से कृषको को काफी कठिनाइयां हो रही है. झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की कृषक मित्र के बिना कृषक जैसे-तैसे पुराणी पद्धति एवं जानकारी के अभाव में कृषिप्रकार की खेती करने में दिक्क्त हो रही है.