झारखण्ड राज्य के पाकुड़ ज़िला के पाकुड़िया प्रखंड के ग्राम लखीपोखर से आर्यन हेम्ब्रोम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जलवायु परिवर्तन के बारे में चर्चा करने और जागरूकता फ़ैलाने के लिए ग्राम सभा एक महत्वपुर्ण मंच है। ग्राम सभा के माध्यम से हम जलवायु परिवर्तन के बारे में भी बात कर सकते है। यह एक सामूहिक कार्य है जिसमे सभी ग्रामीण और युवाओं का योगदान होना चाहिए। जलवायु परिवर्तन ग्राम सभा का एक महत्वपुर्ण विषय है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर वर्षा ,बढ़ता तापमान ,फसल चक्र में बदलाव जैसी समस्याओं का समाधान खोजना। ग्राम सभा में जलवायु पार्टन के कुछ मुख्य बाते है जैसे ग्रामीणों को कम पानी वाले फसल के बारे में शिक्षित करना ,जल प्रबंधन ,तालाब की साफ़ सफाई ,अधिक से अधिक पेड़ लगाना जिससे आने वाले भविष्य में स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन मिल सके। इसके बारे में युवाओं को जागरूक करना ज़रूरी है। क्योंकि युवाओं का योगदान ज़रूरी है। इस तरह के कार्य के लिए ग्रामीण युवाओं को एकजुट होना ज़रूरी है।