धनबाद तोपचांची से फर्गेस्वर महतो जी झारखन मोबाइल वाणी पर जानकारी देते हुए कहते है कि तोपचांची अंतर्गत किसी भी गांव में ब्लीचिंग पावडर का वितरण और छिडकाव नहीं किया गया है सहिया कलावती देवी और राधा देवी ने अध्यक्ष से इस बात कि शिकायत कि तो क्लस्टर मीटिंग में इस बात कि चर्चा कि जायगी ऐसा कहा गया. जून -जुलाई में प्रावधान है सभी कुवों और नालियों में ब्लीचिंग का छिडकाव करने का प्रावधान है अत: जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाये.
