नवभारती जागृति रांची से सुष्मिता भट्टाचार्य जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की नवभारती जागृति केंद्र के द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बाल पत्राचार कार्यक्रम रांची के पांच प्रखंडो में चला रहे हैं,जिस प्रखंड में यह कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं वे हैं ओरमांझी,आंग्ररा,कांके नामकुम एवं रातू साथ ही पांच नए प्रखंड का चयन किया गया हैं जो हैं सिमडेगा,लातेहार,प.सिंघभुम,गिरीडीह एवं पलामू हैं. रांची के प्रखंडो में चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत ६ मिडिल स्कुलो का चयन किया गया हैं जिनमे ६,7,८ में पढने वाले छात्रों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया हैं.इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चो को लेखन कला एवं एवं उनके अधिकार, जीने का अधिकार,विकास का अधिकार,शिक्षा का अधिकार एवं सहभागिता का अधिकार, के सम्बन्ध में जानकारी दी जाती हैं.बाल पत्रकार कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागिता के अधिकार पर जोर दिया जा रहा हैं और इस कार्यक्रम के अंतर्गत बाल पत्रकार के द्वारा जो लेख लिखा जाता हैं उसे रांची एक्सप्रेस के द्वारा प्रकाशित किया जाता था, परन्तु आज इस तरह के खबर को हम प्रभात खबर एवं दैनिक जागरण के द्वारा प्रकाशित किया जाता हैं और इस कार्यक्रम का उद्देश्य हैं सारे बच्चे को लेखन कला से जोड़ना.
