नमस्कार श्रोता बंधू,आइए हम आपको झारखण्ड मोबाइल वाणी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दे दें. आज हम शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच हम चर्चा करेंगे स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों पर, जिसमे आपसे पूछा था कि क्या आपके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध है इस पर आपके द्वारा भेजे गए विचार. साथ ही आप सुन सकेंगे झारखण्ड अलग-अलग क्षेत्रों से लोगो के विचार. जैसे गर्मी शुरू होते ही शुरू हुई पानी एवं बिजली की समस्या, आधार कार्ड में गड़बड़ी, जंगल की बताशा कटाई जरी इत्यादि. झारखण्ड मोबाइल वाणी पर आज लोगो ने जो मुद्दा उठाए हैं उन्हें सुनिए नंबर दो दबा कर.आप जैसे -जैसे नंबर एक दबायेंगे वैसे-वैसे आप एक के बाद एक नए मुद्दे को सुन पाएंगे. तो फिर सुनते रहिये, अपनी जुबानी, अपनी कहानी झारखण्ड मोबाइल वाणी. धन्यवाद!
