बोकारो: चास, बोकारो से रमेश कुमार मैती ने विस्थापन विषय पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहते है कि किसी क्षेत्र में सरकार उद्योगो को स्थापित करने के लिए जमीन का अधिग्रहण करती है और लोगो को यह झासा दिया जाता है कि उद्योग लगाने से लोगो को रोजगार प्राप्त होगा लेकिन होता है इसका उल्टा. लोगो को रोजगार देने के बजाए उन्हें विस्थापित कर दिया जाता है. और वे दर-दर के ठोकरे खाने को मजबूर हो जाते हैं.वे कहते हैं की किसी भी स्थान पर कोई भी उद्योग लगाने के लिए ऐसी विस्थापन निति को अपनाना चाहिए जिससे लोगो को रोजगार मुहैया कराइ जा सके.