गिरिडीह: शिवचरण कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और मताधिकार के बारे में कहतें कि आज से ५० वर्ष पूर्व पुरुषो द्वारा महिलाओं पर शोषण किया जाता था.लेकिन आज महिलों को ५० आरक्षण मिला हुआ है. इसके बाद भी महिलायें उपेक्षित हैं,वे कहतें कि हर विभाग में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है लेकिन उन्हें सही मैंने में उनका पारिश्रमिक नही मिल रहा है. आज ग्राम स्वास्थ्य समिति के तहत सभी गाँव में एक-एक सहिया का नियुक्ति किया है और आज इन्ही साहियाओं के बदौलत राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी आई है.इस समय पुरे राज्य में ४५,००० साहियाँ बहने कार्यरत हैं.अत: स्वास्थ्य विभाग के सचिव और महामहिम राज्यपाल से अनुरोध है कि सहिया बहनों को एक-एक आवास और मानदेय दिया जाए.
