धनबाद: तोपचांची,धनबाद से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि कल २८ फरवरी को तोपचांची प्रखंड कार्यालय तियासी भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.बैठक में पंचायत समिति के सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार,अंचलाधिकारी चिंटूदेबू राय,विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी,संसद प्रतिनिधि सूर्य कुमार बढ़ई,कृषिपदाधिकारी मनोज कुमार,प्रखंड पशुपालन विभाग के मनोज कुमार समेत कई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.बैठक में पंचायत समिति के सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा १३वें वित्त आयोग का ब्यौरा सदन में रखा गया साथ ही अन्य विकास सम्बंधित जानकारी भी रखा गया. पंचायत समिति के सदस्य उषा देवी ने बैठक में मामला उठाया कि जब प्रखंड में १३वें वित्त आयोग के सर्वसमिति का गठन किया गया तो महिला समिति सदस्यों को नही बोला गया.बैठक में सभी विभागों से सम्बंधित चर्चा किया गया एवं १३वें वित्त आयोग की राशि से जो पंचायतों में योजना ली गई है उसे जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही गई. साथ ही पंचायत समिति से पीए, डीए के लिए अपना भ्रमण रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा करने की बात कही गई.