धनबाद: गिरिधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची, धनबाद में जलापूर्ति अवर प्रमंडल तोपचांची के मादा ( माइंस एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी)के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से हड़ताल में थे लेकिन आज जिला प्रशासन एवं मादा कर्मियों के नेताओं के बीच हुए सम्मान जनक वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। इसके बाद से तोपचांची जलापूर्ति अवर प्रमंडल की और से देर शाम जलापूर्ति व्यवस्था शुरू कर दी गई।