धनबाद: बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड कार्यलय परिसर में आज 8 फरवरी को बल विकास परियोजना तोपचांची के द्वारा प्रखंड स्तरीय जीवन आशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीडीपीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि कुपोषण आज एक बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं उप -विकास आयुक्त ने कहा कि तोपचांची में कुपोषण केंद्र होने बाद भी एक भी कुपोषण का केस सामने न आना यह बात सही नही लगता है। यह बात सेविका द्वारा दबाया जा रहा है। प्रखंड चिकित्षा पदाधिकारी ने कहा कि कुपोषण बच्चों के इलाज के लिए सभी सुविधाए उपलब्ध करने की बात कही। साल मइ 100 बच्चों को इलाज करने की प्रावधान है, और लाभुकों को 100 रूपये की दर से 15 दिन तक देने का प्रावधान है। मुखिया ने कहा कि बच्चो के लिए पोषण युक्त खाना मुहैया कराइ जाये।
