धनबाद: तोपचांची धनबाद से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि तोपचांची सामुदायिक विकास केंद्र में पिछले 5 महीने से एंटी रेबीज का टिका उपलब्ध नही है जिससे कुत्ता काटने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है उन्होंने बताया कि सनिवार को नेरो गाँव के कार्तिक महतो को कुत्ता काटने पर एंटी रेबीज का टिका लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुँच तो उन्हें यह कह कर टिका नही दिया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में 5 महीने से एंटी रेबीज का टिका उपलब्ध नही है। तोपचांची प्रखंड के प्रमुख रारिता देवी ने उपायुक धनबाद एवं चिकित्षक से एंटी रेबीज का टिका उपलब्ध करने की अपील की है।
